Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार18/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध छायाकार एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री रघु राय एवं उनकी धर्मपत्नी लेखिका श्रीमती उषा राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘बिहार-दैट वाज…एंड नाऊ’ पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने श्री रघु राय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा राय को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं गृह क्षति के सर्वेक्षण के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं प्रभावित जिले के जिलाधिकारियों को क्षति का आंकलन कर लोगों को शीघ्र ही राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी पर्व, 2023 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान विधि- व्यवस्था संधारण एवं सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीर लौरिक महोत्सव, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की DLCC एवं DLRC की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कृषि / स्वरोजगार / उद्योग हेतु नियमानुसार ऋण देने तथा बकायेदारों से ऋण वसूली हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जिले भर से आये सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने बेलसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं परसौनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाएं, एएनएम, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता की रोस्टरवार उपस्थिति, बिजली कनेक्शन, दवा/जीवन रक्षक दवा की उपलब्धता को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने खजौली प्रखंड स्थित जन वितरण प्रणाली, राज बेता काकरघट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने ससमय खाद्य उठाव एवं वितरण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय