शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार15/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

15/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किसान समागम कार्यक्रम में कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। यहां अनाज का उत्पादन काफी बढ़ा है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई न कोई व्यंजन हो। हमलोग बेहद सस्ती दर पर किसानों को सिंचाई के लिए बिजली देते हैं, ताकि खेती करने में किसानों को सुविधा हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिला जनता दल यूनाईटेड के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लता श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ससमय राशन वितरण हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में खसरा-रबैला उन्मूलन को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में मौजूद सदस्यों को पशु रक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जन वितरण प्रणाली, हरखुआ वार्ड नंबर 23 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ससमय खाद्य उठाव एवं वितरण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने बिहार दिवस में आयोजित होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी