शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार05/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

05/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

05/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के सीहो गांव की रहनेवाली जीविका दीदी श्रीमती बबीता गुप्ता को ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान, 2023 पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की श्रेणी में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया, यह बिहार के लिए गौरव की बात है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कटिहार के मिरचाईबाड़ी में स्थित पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद के आवास जी.बी. निकेतन पहुँचकर उनके पिता स्व.गंगा प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. गंगा प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम संबंधी तिमाही बैठक संपन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने शत-प्रतिशत डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग की बैठक हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व/शब-ए-बारात को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा एनएचएआई के 06 लेन चौड़ीकरण के दौरान अनुमंडल क्षेत्र, डिहरी में लगने वाले जाम के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी