Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

03/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सारण जिला के मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी होली एवं शब-ए-बारात पर्व, 2023 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आगामी राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि टेंट सिटी के साथ-साथ 8 अन्य स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए आवासन की व्यवस्था की गयी है।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में कहरा एवं सत्तरकटैया प्रखंड के पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. की अध्यक्षता में आगामी शब- ए-बारात एवं होली पर्व, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में सिंगल प्लास्टिक यूज की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सिंगल प्लास्टिक पर्यावरण एवं हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त ही हानिकारक है।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version