Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार01/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

01/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

01/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन कामना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार बजट सत्र 2023-24 को लेकर कहा कि बिहार बजट आर्थिक विकास को गति देने वाला होने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है। यह बजट उच्चतर आर्थिक विकास, बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि बजट का आकार 2,37,691 करोड़ रु. से बढ़कर 2,61,885 करोड़ रु. हो गया है। मानव विकास के सभी आयामों, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना हाइकोर्ट से जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय प्रसिद्ध कानूनविद् थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राजस्व से जुड़े कार्य प्रगति की जांच की।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गोदामों से ससमय खाद्यान्न उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परामर्शदात्रि समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 20 फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 नवादा के जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ससमय खाद्यान्न उठाव को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय