गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार27/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी एवं बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।

👉 सूबे में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड समारोह में निर्देश दिया कि पुलिस में तेजी से बहाली हो और उनका बेहतर ढंग से प्रशिक्षण भी कराएं। उन्होंने कहा कि क्राइम करने वालों से सख्ती से निपटें। जनता को आपसे काफी उम्मीदें हैं। उसके लिए हमेशा तत्पर रहें।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत सुविधा उपलब्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण, समान एवं समावेशी शिक्षा प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शुशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी शब-ए-बारात एवं होली पर्व की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) की सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राजस्व वसूली समेत सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन से संबधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने एवं उसमें आ रही तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आगामी जिला स्थापना दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी