Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

25/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किसान समागम कार्यक्रम में कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। यहां अनाज का उत्पादन काफी बढ़ा है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर भारतीय के थाल में बिहार का कोई न कोई व्यंजन हो। हमलोग बेहद सस्ती दर पर किसानों को सिंचाई के लिए बिजली देते हैं, ताकि खेती करने में किसानों को सुविधा हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में प्रभावित सभी लोगों की हमलोग मदद करते हैं। बिहार के विकास को लेकर हमलोग काम करते रहेंगे, बिहार का और विकास करेंगे। बिहार आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व. मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने रायपुरा प्रखंड के ग्राम बटाने नदी पर चैक डेम के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला लोक अभियोजन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित कार्यों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने राइस मिल मालिकों को अपनी क्षमता का शत- प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने म्यूटेशन एवं परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों में समूह ग एवं घ पदों पर 21 अभ्यर्थियों की नौकरी हेतु अनुशंसा की।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में DLCC और DLRC की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version