बिहार की आज की प्रमुख खबरें
17/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 बिहार के नये राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई विभागीय मंत्री एवं वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी गुप्ता धाम महोत्सव, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में वन स्टॉप सेन्टर एवं अल्पावास गृह की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अल्पावास गृह को अच्छे ढंग से संचालित करने, रिक्त पदों को भरने तथा नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के सफल क्रियान्यवन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने समसपुर पंचायत, गोगरी का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar