Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

15/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 27वें दिन गोपालगंज और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले का दौरा किया। उन्होंने ग्राम सिपाया, गोपालगंज और सिसवा, पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों का जायजा लिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा गोपालगंज जिला के पॉलिटेक्निक कॉलेज कैम्पस, सिपाया में वृक्षारोपण तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान गोपालगंज जिला के ग्राम सिपाया में गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत सिसवा का भ्रमण कर कई योजनाओं का निरीक्षण किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा मोतिहारी समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यपालक समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के सभी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में राघोपुर एवं प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत हर घर नल का जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में भूमिहीन विद्यालय भवन के निर्माण हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महाभियान चलाकर जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version