Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

12/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के वैशालीगढ़ पर निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप निरीक्षण के दौरान कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे जल्द पूर्ण करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुद्ध कलश स्तूप का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से करें। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

👉 पटना के जिलाधिकारी ने अवर निबंधन कार्यालय, बिक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्च, 2023 तक राजस्व प्राप्ति का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि अमवा मन वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के दक्षिणी भाग को पिकनिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने ससमय खाद्य उठाव एवं वितरण हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार की अध्यक्षता में एईएस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कोषांग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version