Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

11/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 24वें दिन भागलपुर एवं जमुई जिले का दौरा किया। उन्होंने ग्राम अलीगंज, भागलपुर एवं मरकट्टा गांव, जमुई में विकास कार्यों का जायजा लिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा भागलपुर जिला के बिहार स्पिनिंग मिल परिसर, अलीगंज अवस्थित वृहद आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने वृहद आश्रय स्थल के छत के ऊपर अधिष्ठापित ऑनग्रिड सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन सीपेट भवन परिसर, भागलपुर में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के स्टॉल का निरीक्षण किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ग्राम गणेशपुर तिनपुलिया, पंचायत खीरीबाँध, प्रखंड जगदीशपुर, भागलपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा ग्राम मरकट्टा, पंचायत इन्दपे, प्रखण्ड जमुई सदर में तालाबों तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा सामुदायिक भवन, ग्राम मरकट्टा, जमुई में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय, पुस्तकालय और आँगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिहटा प्रखंड के बेला पंचायत के वार्ड संख्या 11 एवं 12 में हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना से जुड़े मिलने वाले लाभ के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version