बिहार की आज की प्रमुख खबरें
25/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा पटना के ए.एन. कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण तथा बिहार सरकार प्रदत्त नवनिर्मित भवनों व ई-लर्निंग सेंटर का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन भी किया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ए.एन कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा अनावरण के मौके पर कहा कि हमारा ए.एन. कॉलेज से बहुत लगाव रहा है। पांच तरह की बिल्डिंग बन गया है और कुछ निर्माणाधीन है, यह बड़ी खुशी की बात है। यहां पर बड़ा ऑडिटोरियम बनने से कई कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गणत्रंत दिवस और सरस्वती पूजा की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय, कर्णपुर में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामले को जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में भूमि विवाद, खनन एवं मद्य निषेध की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन, अवैध खनन रोकने तथा मद्य निषेध को प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु कई निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भूमिहीन तथा भवनहीन विद्यालयों हेतु अविलंब जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar