Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार24/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

24/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर कहा कि आजादी की लड़ाई में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। साथ ही बिहार के विकास में भी उनका बड़ा योगदान रहा। लोगों के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत सारे काम किये।

👉 पटना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. एस.एम त्यागराजन की अध्यक्षता में 27 जनवरी, 2023 से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन, मल्हनी में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आगामी गणत्रंत दिवस और सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर बल दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस, 2023 के तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय