Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

23/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

23/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस को देश हमेशा याद करता है। अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए वे लोगों को प्रेरित करते रहे। नई पीढ़ी के लोग भी इन सब चीजों को याद रखें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने केन्द्र एवं बिहार में मंत्री तथा त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस, 2023 की तैयारी एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स एवं जिला बागवानी विकास समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजना से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version