Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

18/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के नौवें दिन बक्सर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम हेनवा में महादलित बस्ती का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले के चक्की प्रखंड स्थित ग्राम हेनवा में तालाब एवं विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कठार गांव में किसानों द्वारा किये गये जैविक कृषि का भी अवलोकन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान नए जिला अतिथिगृह भवन, बक्सर का शिलान्यास किया। उन्होंने सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभुकों तथा जीविका दीदियों से संवाद किया तथा समाहरणालय सभागार, बक्सर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामकृपाल सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला राईस मिलरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ससमय धान अधिप्राप्ति एवं एफ. आर.के. की आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में लोक अभियोजन पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने अभियोजन से संबंधित लंबित मामले को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कृषि, मत्स्य, पीएचईडी, जीविका, शिक्षा एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version