शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के आठवें दिन अरवल और जहानबाद जिले का दौरा किया। उन्होंने ग्राम परसादी इग्लिश के वार्ड संख्या- 12 में विकास कार्यों का जायजा लिया एवं जनमानस से संवाद किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान जहानाबाद में पकरी महादलित टोला में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम मांदिल में नौका विहार एवं पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया तथा मत्स्य समूह के सदस्यों के साथ संवाद भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान जहानाबाद में जीविका दीदियों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अब्दुलबारी नगर भवन में जीविका दीदियों से संवाद किया तथा समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्राप्त 48 मामले का गहन अनुश्रवण किया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के तहत जमालपुर प्रखंड के पाटम पंचायत का दौरा किया। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने ‘आपका प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बांकेबाजार प्रखंड के बेला पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी