शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार16/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

16/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

16/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के तीसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेता स्व. भासो बाबू उर्फ पहलवान जी के पंडारक स्थित आवास पर श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. भासो बाबू उर्फ पलहवान जी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर ठंड से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव का व्यवस्था एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। कार्य में लगे पदाधिकारियों ने कहा कि आमजनों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद एवं भू-अर्जन समस्या निराकरण के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस, 2023 के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह तथा अन्य स्थलों पर साफ-सफाई ,प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान एवं खेलकूद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कई निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस, 2023 के सफल आयोजन हेतु परामर्शदातृ समिति की बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफलतापूर्वक संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में रोइंग क्लब के विकास एवं प्रबंधन हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोइंग क्लब के समुचित प्रबंधन हेतु तीन सदस्यीय कार्यकारिणी समिति एवं परामर्शी काउंसिल के गठन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी