शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार08/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के चौथे दिन सीवान जिले का दौरा किया। उन्होंने पचरुखी प्रखंड के सुपौली पंचायत एवं हजपुरवा पंचायत के सोनवर्षा गांव में योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने टॉउन हॉल में जीविका दीदियों से संवाद भी किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार से शुरू हुई जाति आधारित गणना को लेकर कहा कि यह लोगों की तरक्की और उनके आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। सभी जाति-धर्म के लोगों की स्थिति अच्छी होगी तभी राज्य आगे बढ़ेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्य विकसित होंगे तभी देश विकसित होगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह एक लोकप्रिय राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हमेशा संसदीय लोकतंत्र को मजबूती दी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला में शुरू हुए जाति आधारित गणना का गोलघर के पास निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न चार्ज में इसका अनुश्रवण किया जा रहा है।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने आगामी गणतंत्र दिवस, 2023 के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ससमय सभी कार्य पूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिला में अभी तक 13344 किसानों से कुल 90955 एमटी धान की अधिप्राप्ति हुई।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिलास्तरीय प्रतिनिधियों के समक्ष ई.वी.एम./वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने कुटुंबा प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत डुमरा के ग्राम मंगल बिगहा का दौरा किया। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी