Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

24/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मैथिली के साहित्यकार श्री अजीत आजाद एवं प्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक और कवि श्री बद्री नारायण को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिए बेहद गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले दोनों रचनाकारों की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है। मालूम हो कि मधुबनी के रहने वाले श्री अजीत आजाद को मैथिली भाषा में लिखी पुस्तक ‘पेन ड्राइव में पृथ्वी’ के लिए यह सम्मान दिया गया है जबकि भोजपुर के रहनेवाले प्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक और कवि श्री बद्री नारायण को हिन्दी कविता संग्रह ‘तुमड़ी के शब्द’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चम्पारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने से हुई दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दु:खद बताया। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नॉर्थ सिक्किम के जेमा में सेना की ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र इन वीर जवानों की देश सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हमेशा आभारी रहेगा। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ . चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वयक समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। कुल प्राप्त 62 आवेदनों में से 38 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा 28 दिसंबर को होने वाले नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर चुनाव कार्य में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीन के कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने चुनाव से संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version