गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा ज्ञान भवन, गांधी मैदान, पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं कई विभागीय मंत्री समेत वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पैठना-भागनबिगहा, रहुई, नालंदा में दंत अस्पताल उद्घाटन समारोह में कहा कि यह बिहार ही नहीं देश का एक खास अस्पताल है, जहां इलाज के साथ-साथ पढ़ने की भी काफी अच्छी सुविधा है। दांतों के इलाज के अलावा अन्य प्रकार की चिकित्सा के लिए भी यहां सौ बेड का इंतजाम रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर चिकित्सकों के रहने की भी व्यवस्था रहेगी।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आदर्श आचार संहिता अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए तत्पर रहने हेतु निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में तकनीकी समन्वय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को रतनी फरीदपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय तथा बराबर रोप-वे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने जल-जीवन-हरियाली, हर घर नल का जल, डब्लू.आई.एम.सी का गठन, सीपी ग्राम, सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जुड़े मामले एवं सेवांत लाभ के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोकड़ पंजी की जांच की।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन- 2022 की पूर्व तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने खरीफ विपणन मौसम धान अधिप्राप्ति के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी