Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

12/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। बिहार कैबिनेट ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी सेवकों के लिए अवसर बढ़ाये। अब सरकारी सेवकों को 5 अवसर दिये जाएंगे। साथ ही कैबिनेट ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को कानूनी रूप की मंजूरी मिली।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पैठना-भागनबिगहा, रहुई, नालंदा में दंत अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहेl

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सरस मेला को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मेले के सफल संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मालूम हो कि 15 से 29 दिसंबर, 2022 तक गांधी मैदान में यह मेला लग रहा है एवं बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ देश के 29 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से ओपीडी संचालन, पैथोलॉजी, दवा वितरण एवं साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में हर घर नल का जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने छूटे हुए वार्डों में जल्द सरकारी नलकूप को लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव, 2022 की बिन्दुवार समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारियों को चुनाव तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को जल्द ही निपटाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version