Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

03/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया।

👉 सूबे में विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए गये हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजगीर में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा में शेखोदेवरा को विकसित किया गया है। फिल्म साइट के लिए पहाड़ों एवं अन्य प्राकृतिक जगह विकसित किये गये हैं। यहां कई दर्शनीय स्थल भी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि यहां फिल्म निर्माताओं के लिए प्रक्रिया को और सरल बनायें तथा बेहतर सुविधा उपलब्ध करायें ताकि फिल्म निर्माण करने में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। राज्य में फिल्म निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोक कलाकरों को भी मौका मिलेगा, साथ ही रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने साहेबपुरकमाल प्रखंड में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्यवन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 15 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाली जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता “तरंग” की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने इसके सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कुल 74 आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (सामान्य एवं एम्बुलेंस) अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत दसवें चरण में आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। एम्बुलेंस एवं सामान्य वाहन हेतु इच्छुक व्यक्ति 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं सिविल सर्जन ने जिलास्तर पर ‘रक्तवीर एप्प’ का विमोचन किया। इस मौके पर कई वरीय चिकित्सकगण मौजूद रहे।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version