शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार28/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

28/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

28/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा गया एवं बोधगया में गंगाजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार सहित कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि गया एवं बोधगया में गंगाजल मिलना शुरू हो गया। इसका सदुपयोग कीजिए। गया मोक्ष की भूमि है। यहां पर हर साल यहां पितृपक्ष मेले का आयोजन किया जाता है। गया की मोक्ष भूमि में गया जी है। यहां पर लाखों लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करने आते हैं। विष्णुपद नदी के पास फल्गु नदी में पानी रहने के लिए रबर डैम बनाया गया। जिससे वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को कितना लाभ हुआ।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि सभी घरों में गंगाजल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इस पानी से आपलोग खाना, पीना, नहाना और दूसरे अन्य काम भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी की जितनी जरूरत होगी उतना पानी सभी घरों को मिलेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि घरों तक गंगाजल पहुंचने से राजगीर के सभी कुंड सुरक्षित रहेंगे। उनका जल संरक्षित रहेगा। राजगीर पौराणिक स्थल है। इसका अंतर्राष्ट्रीय महत्व है।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरिवन्द कुमार वर्मा ने जिलास्तरीय युवा उत्सव, 2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सफल प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी